Inspire Award Manak Yojana 2021 इंस्पायर अवार्ड मानक योजना

Inspire Award Manak Yojana 2021 | इंस्पायर अवार्ड मानक योजना: इंस्पायर अवार्ड योजना विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की प्रमुख कार्यक्रमों में से एक कार्यक्रम है. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा कक्षा 6 से 10वीं के विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना से अनुभवी छात्रों का चयन कर उन्हें आगे बढ़ने में प्रेरणा मिलेगी. इस योजना के अंतर्गत 10 से 15 वर्ष के मध्य आयु के विद्यार्थियों को ₹10000 का पुरस्कार दिया जाता है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देना हैं. Inspire Award Manak Yojana 2021 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की अधिकारिक वेबसाइट को जरूर चेक करें. इंस्पायर अवार्ड योजना की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. अब इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर 2021 तक किए जा सकते है. 

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है. कट ऑफ चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दे दिया गया है.


Join Telegram Channel : Click Here

Join Whatsapp Group : Click Here


केंद्र सरकार की इस योजना से जोड़ने के लिए चयनित सभी छात्र छात्राओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपए जमा कराए जाएंगे. इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जिला स्तर पर 10 हजार एवं राज्य स्तर पर 1 हजार और देशभर में एक लाख विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा.


Inspire Award Manak Yojana 2021 Objectives | इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का उद्देश्य

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत भारत के किसी भी राज्य के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों एवं सरकारी एवं निजी स्कूलों के कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थी ई-एमआईएएस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस योजना के तहत छात्रों को अपने विचारों के आधार पर जल संरक्षण, जैव विविधता, आपदा प्रबंधन, रोगों का उपचार एवं दैनिक जीवन में विज्ञान जैसे विषयों पर लेख लिखना होता है.


Inspire Award Manak Yojana 2021 Eligibility | इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए पात्रता

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2021 के लिए देश के किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी या गैर सरकारी विद्यालय के कक्षा 6 से 10वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.


Inspire Award Manak Yojana 2021 Documents | इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर

Inspire Award Manak Yojana 2021 Benefits | इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लाभ

  • इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का लाभ देश के स्कूली वच्चों को मिलेगा.
  • कक्षा 6 से 10वीं में पढने वाले छात्र योजना का लाभ उठा सकते हैं.
  • इस योजना में छात्रों का जिला स्तर पर 10 हजार और राज्य स्तर पर 1 हजार विचारों का चयन किया जाता है.
  • योजना के जरिए देशभर में एक लाख विद्यार्थीयों को सीधा लाभ पहुंचेगा.
  • योजना अनुभवी और योग्य छात्रों को आगे वढने में प्रेरित करती है.
  • इससे लाभार्थीयों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.
  • योजना के जरिए चुनिंदा वच्चों को विदेशों में यात्रा करने का मौका मिलता है.

चुनिंदा बच्चों को विदेशों में यात्रा करने का मौका मिलेगा

इस योजना में जिला स्तर पर 10 हजार व राज्य स्तर पर 1 हजार विचारों का चयन होगा. जिसमें देशभर में एक लाख विद्यार्थी चयनित होंगे. उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चयनित मॉडल को राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रवर्तन उत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा, जिसे राष्ट्रपति के हाथों से पुरस्कृत भी किया जाएगा. जो युवा वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होंगे, उन्हें विदेश यात्रा भी करवाई जाएगी.


How to Apply Inspire Award Manak Yojana 2021 | इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए आवेदन कैसे करें

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा. खुद को रजिस्टर्ड करना होगा यदि आप पहले से ही रजिस्टर्ड हैं तो लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए आप लॉगइन करके आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए 11 Digit School U – DISE Code की आवश्यकता पड़ेगी. इसके लिए आप अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक से संपर्क करें या ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करें.


Cut off List : Click Here

Inspire Award Manak Yojana 2021 Last date : 24 October 2021

Apply Online : Click Here

Official Website

Comments

Popular posts from this blog

IOCL JEA Recruitment 2021 Junior Engineer Assistant Posts

Competition Exam ki taiyari kaise kare Competitive exam ki taiyari kaise kare

Rajasthan Suchna Sahayak Vacancy 2021 Information Assistant Bharti 2021