प्रतियोगी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे Competitive Exams Free Travel Roadways
राजस्थान के प्रतियोगी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे : राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी रोड़वेज बसों में अब निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। इसी बीच रोड़वेज की ओर से यह आदेश जारी कर दिया गया है। राजस्थान की साधारण और डीलक्स रोडवेज बसों में अब केंद्र और राज्य की प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थी अब फ्री में यात्रा कर सकेंगे. आपको बता दे की यह सुविधा राजस्थान के युवा ब्रांड एंबेस्डर को भी मिलेगी. राजस्थान में सितंबर 2021 में RVUNL, RPSC, RSMSSB, REET, RTET, PTET, NEET की परीक्षा में यह सुविधा मिलेगी. इस योजना का लाभ लेने के लिए परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र दिखाना होगा. राजस्थान में 13 से 15 सितंबर तक होने वाली SI भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षार्थी एक्सप्रेस व साधारण बसों में नि:शुल्क यात्रा कर पाएंगे. Rajasthan Roadways Bus Free Travel In Exam Time राजस्थान सरकार से मंजूरी मिलने के बाद रोडवेज प्रशासन आदेश जारी किया है। रोडवेज सीएमडी राजेश्वर सिंह ने कहा कि युवा एम्बेसडर्स को मुफ्त यात्रा सुविधा आर...