SSC की परीक्षा में फेल अभ्यर्थी भी पा सकेंगे नौकरी SSC Recruitment Exam Good News Govt Naukari

SSC की परीक्षा में फेल अभ्यर्थी भी पा सकेंगे नौकरी SSC Recruitment Exam Good News Govt Naukari: एसएससी (SSC) की परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. अब कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा फेल होने वाले अभ्यर्थियों की भी अलग से श्रेणी बनाई जाएगी. एसएससी इन अभ्यर्थियों की सूचनाएं उनकी सहमति से सार्वजनिक रूप से साझा करने का निर्णय लिया है. यह वह अभ्यर्थी होंगे जो भर्ती प्रक्रिया में अंतिम रूप से चयनित नहीं हो सकें. इसका उद्देश्य यह है कि अन्य नियोक्ताओं को उपयुक्त मानव संसाधन मिल सकेगा और फेल हुए अभ्यर्थियों को भी नौकरी के लिए एक विकल्प मिल सकेगा.
SSC की परीक्षा में फेल अभ्यर्थी भी पा सकेंगे नौकरी
Join Telegram Channel : Click Here
Join Whatsapp Group : Click Here

SSC की परीक्षा में फेल अभ्यर्थी भी पा सकेंगे नौकरी

SSC की परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थिओं को एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय ही सहमति देनी होगी. इस सहमति का अर्थ ये है कि फेल होने पर भी उन अभ्यर्थियों की रैंकिंग व अन्य डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी. ये डीटेल्स भर्ती परिणाम जारी किए जाने के एक वर्ष तक मान्य होंगी. एसएससी द्वारा भर्ती परीक्षाओं का अंतिम परिणाम जारी करने के बाद फेल हुए अभ्यर्थियों की डिटेल आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी की जाएगी. डिस्क्लोजर स्कीम के ऑप्शन को चुनने को ही इस सूची में लिया जाएगा.

SSC Recruitment Exam Good News Govt Naukari

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा किए गए इस निर्णय का उद्देश्य यह है कि अन्य नियोक्ताओं को भी उपयुक्त मानव संसाधन मिल सकेगा. जो उम्मीदवार फेल हो जाते हैं उनको भी अब नौकरी के लिए विकल्प मिल सकेगा. अब एसएससी (SSC) के द्वारा किसी भी भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर देने के पश्चात एक दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी. यह सूची एसएससी (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. इस सूची में अंतिम चरण में फेल होने वाले अभ्यर्थियों का नाम, पता सहित अन्य सभी जरूरी जानकारी होगी और परीक्षा में उन अभ्यर्थियों ने कितने अंक प्राप्त किए हैं यह जानकारी भी इस सूची में दी जाएगी. जिन अभ्यर्थियों को अंतिम समय में नौकरी नहीं मिल पाती उन अभ्यर्थियों को अब अन्य नियोक्ताओं के द्वारा नौकरियां दी जा सकेंगी.

इसके लिए यह जानकारियां साझा की जाएंगी -

  • Name of candidate.
  • Father/Husband’s name
  • Date of Birth
  • Category (Gen/SC/ST/OBC/EWS/PH/Minority)
  • Gender of the candidate.
  • Educational Qualifications
  • Total Marks obtained in the qualifying examination
  • Ranking by which the merit is decided.
  • Complete address
  • E-mail address
SSC डिस्क्लोजर स्कीम का नोटिफिकेशन यहाँ से डाउनलोड करें : Download Here

Comments

Popular posts from this blog

Rajasthan Police Constable Result 2021 Name & Roll Number Wise | Check Cut Off Marks, Merit List | Rajasthan Police Result 2021

West Central Railway Kota Bharti 2021 Online Application For 716 Trade Apprentice Posts

IOCL JEA Recruitment 2021 Junior Engineer Assistant Posts