English की तैयारी कैसे करें English ki taiyari kaise kare अंग्रेजी की तैयारी कैसे करें
English ki taiyari kaise kare
अंग्रेजी की तैयारीकैसे करें
Hello दोस्तों इस पोस्ट में हम जानेंगे कि English की तैयारी कैसे करे और English की तैयारी को आसान बनाने के लिए कुछ Tips के बारे में बात करेंगे।
ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं में इंग्लिश एक महत्वपूर्ण भाग होता है। इंग्लिश के सवालो में आपको शब्दकोश, ग्रामर, रिडिंग स्किल्स से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इंग्लिश की तैयारी के लिए जरूरी है कि बेसिक ग्रामर के नियम आपको क्लियर होने चाहिए। यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएं जा रहे है जो आपकी इंग्लिश की तैयारी में बेहद मददगार साबित होंगे -
1.) बेसिक को जाने : प्रतियोगी परीक्षाओं के इंग्लिश सेक्शन में सफल होने के लिए जरूरी है कि आपको Tense, Grammer, Sentense Formation, Direct-Indirect, Active & Passive Voice, Noun Pronoun, Modals, Prepostions, Articles के बारे में बेसिक जानकारी हो।अगर आपको इन सभी Topics की अच्छे से जानकारी है तो आप जल्दी से जल्दी इंग्लिश के प्रश्नों को हल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर 10वीं और 12वी लेवल के प्रश्न पूछे जाते है।
2.) कैसे करें तैयारी : इंग्लिश की तैयारी के लिए आपको Sentense Formation और अधिक से अधिक इंग्लिश के शब्दों के अर्थ की जानकारी होनी चाहिए। परीक्षा में ज्यादातर प्रश्न मुहावरे, कहावत, जंबल्ड वाक्य, पर्यायवाची शब्द, विलोम, कॉमन मिस्टेक, पैराग्राफ और वाक्य को सही करना, से सम्बंधित पूछे जाते हैं। इसके लिए अलावा Active & Passive Voice, Parts of Speech के बेसिक के बारे में भी आपको पता होना चाहिए, इसलिए स्टडी मैटेरियल से आप इस तरह से तैयारी करें कि इस तरह के प्रश्नों को आप जल्दी से जल्दी solve कर सकें।
3.) तैयारी के लिए अच्छे मैटेरियल का करें उपयोग : इंग्लिश की तैयारी करने के लिए आपको किसी अच्छे मैटेरियल की आवश्यकता होगी। केवल इंग्लिश की अच्छी नॉलेज आपको एग्जाम में सफलता नहीं दिला सकती हैं, बल्कि इसके लिए जरूरत होती है निरंतर practice की, जो की आप किसी अच्छे स्टडी मैटेरियल से ही कर सकते हैं। आपको रिडिंग स्किल्स के साथ-साथ राइटिंग स्किल्स भी मजबूत करना होगा। बाद में Interview में आपके स्पीकिंग स्किल्स की परख भी की जाएगी, इसलिए आपको उस पर भी ध्यान देना चाहिए।
4.) प्रतिदिन पढ़ना और लिखना : इंग्लिश की बेहतर तैयारी के लिए आप एक बात हमेशा याद रखे कि आपको प्रतिदिन practice करनी होगी और रोज पढ़ना होगा। इंग्लिश को नियमित पढ़ने से आपकी इंग्लिश पर पकड़ और भी मजबूत हो जाएगी|आपकी Grammer की नॉलेज तभी बढ़ेंगी जब आपको सही और गलत में अंतर पता होगा। इसलिए प्रतिदिन इंग्लिश का अभ्यास करे।
5.) इंग्लिश विषय मे रखे रूचि : इंग्लिश की अच्छी तैयारी के लिए आपकी इंग्लिश विषय में रूचि होना बेहद जरुरी है।अगर आप इंग्लिश में अच्छे marks लाना चाहते हैं तो आपको इस विषय से जुड़ाव महसूस करना होगा तभी आप इसे अच्छे तरीके से जान पाएंगे। इसके लिए आपको प्रतिदिन इंग्लिश का Newspaper पढ़ना चाहिए। इंग्लिश को आप बिना किसी दबाव के पढ़ेंगे तो आपकी इंग्लिश के प्रति रूचि बढेगी और आप इस विषय को और बारीकी से जान पाएंगे।
कैसे करे English की तैयारी

Comments
Post a Comment